भारत सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।

इन योजनाओं में से एक है फ्री सिलाई मशीन योजना। इस योजना के तहत, सरकार देश की गरीब और श्रमिक महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन प्रदान करती है।

इस मशीन की मदद से महिलाएं अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकती हैं और अपनी आजीविका चला सकती हैं।

देश की ऐसी इच्छुक महिलाएं जो इस योजना का लाभ उठाना चाहती है, उन्हें सबसे पहले आगे दिए गए पात्रताओं के अनुरूप होना होगा। तभी उन्हें इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

महिला की आयु 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। महिला भारत की नागरिक होनी चाहिए। महिला किसी भी सरकारी या गैर-सरकारी संगठन में कार्यरत नहीं होनी चाहिए।

फ्री सिलाई मशीन योजना के राज्यों की सूची: गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, तमिलनाडु

आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर लेने के बाद इसका प्रिंट निकाल ले।  इसके बाद इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे लाभार्थी महिला का नाम, डेट ऑफ बर्थ, एड्रेस, जाति, इनकम आदि विवरण भर लेना होगा।

सभी विवरण भर लेने के बाद आपको इस form में सभी दस्तावेजों को संलग्न कर लेना है। इसके बाद इस Application Form को संबंधित कार्यालय में जाकर जमा कर दें।

अब आपके आवेदन फॉर्म एवं दस्तावेजों के पूर्ण सत्यापन के बाद आपको फ्री सिलाई मशीन प्रदान कर दिया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज : आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट आकार का फोटो, आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, विधवा प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), तलाकशुदा प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)